• Mon. Oct 26th, 2026

धनौरी पी.जी. कॉलेज में “नशा मुक्त भारत अभियान” का भव्य शुभारंभ

Byआर सी

Jun 2, 2025

धनौरी (आर सी/संदीप कुमार) सोमवार धनौरी पी.जी. कॉलेज में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी “नशा मुक्त भारत अभियान” का शानदार आगाज हुआ। 1 जून से 26 जून  तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना है। कॉलेज में इस दौरान खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, सेमिनार और जागरूकता रैली जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के दूसरे दिन, सोमवार को छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई।

धनौरी पीजी कॉलेज हरिद्वार में बैडमिंटन खेलते विद्यार्थी

अभियान समिति की प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी (जंतु विज्ञान विभाग) ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं को स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने छात्रों के जोश की सराहना की और इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी इस अभियान की सफलता की कुंजी है।कार्यक्रम में डॉ. हरीश रावत, डॉ. प्रियंका त्यागी और डॉ. रोमा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल एक सरकारी पहल है, बल्कि एक जन-जागरण आंदोलन है, जो युवाओं को नशे के खतरों से अवगत कराकर नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights