• Mon. Oct 26th, 2026

स्वास्थ्य विभाग में ‘चहेते’ कर्मी का दबदबा: अधिकारी कर रहे शिकायतों की अनदेखी

Byआर सी

Jun 7, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार)। शहर में चर्चा है कि जिले का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों एक ऐसे ‘चहेते’ कर्मी के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। जिसके दबाव में विभाग के अधिकारी कई गंभीर शिकायतों पर आंखें मूंद रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात यह कर्मी अब खुद को अफसर समझने लगा है और उसकी बयानबाजी व छपास का शौक भी जगजाहिर है। सूत्रों के अनुसार, उक्त कर्मी का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर इतना अधिक दबाव है कि जिस भी मामले में वह हस्तक्षेप करता है। अधिकारी उसकी ही भाषा बोलने लगते हैं। आलम यह है कि यह कर्मी खुलेआम हिमायती बनने का शौक पाले हुए है और उसकी काली कमाई को लेकर भी विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं। बताया जा रहा है कि इस कर्मी के प्रभाव के चलते कई महत्वपूर्ण शिकायतें ठंडे बस्ते में डाल दी जाती हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। विभाग के भीतर भी इस कर्मी के बढ़ते दबदबे को लेकर रोष पनप रहा है। लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। चर्चा है कि जल्द लोग उक्त कर्मी का काला चिट्ठा सीएम हेल्पलाइन को भेजेंगे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights