• Fri. Sep 18th, 2026

मूलदासपुर माजरा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, आग से दहशत, राहत कार्य जारी

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मूलदासपुर माजरा में बुधवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग दो लोगों और चार से पांच गोधनों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, फैक्ट्री में बारूद या अन्य विस्फोटक सामग्री के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच जारी है।आग की लपटों और धुएं ने आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति की जानकारी अभी प्रतीक्षित है।पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। यह घटना क्षेत्र में चल रही पटाखा फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती मामले की गहन जांच के बाद ही हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट चित्र सामने आएगा। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता पर हैं,

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights