• Wed. Oct 28th, 2026

सीबीआई की टीम ने हरिद्वार में की पड़ताल, उर्मिला सनावर प्रकरण के दस्तावेज खंगाले

Byआर सी

Oct 28, 2026

हरिद्वार (आर.चौहान)। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम बुधवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान टीम ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े मामले के दस्तावेजों की गहनता से जांच की और आवश्यक जानकारी जुटाई। दस्तावेज खंगालने और संबंधित तथ्य जुटाने के बाद सीबीआई की टीम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर प्रकरण से संबंधित पत्रावलियों और दस्तावेजों का अवलोकन किया। हालांकि, सीबीआई की इस कार्रवाई और जांच के संदर्भ में आधिकारिक स्तर पर फिलहाल कोई विस्तृत बयान या आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूरे उत्तराखंड में पहले से ही मामला गरमाया हुआ है और इसे लेकर राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सीबीआई टीम का अचानक हरिद्वार पहुंचना और उर्मिला सनावर प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करना, इस पूरे मामले की जांच के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। सीबीआई टीम ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर उर्मिला सनावर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज जुटाने और अवलोकन के बाद टीम दिल्ली वापस लौटी। अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई की इस सक्रियता को जांच का एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights