• Sat. Oct 24th, 2026

धनौरी पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

Byआर सी

Jun 21, 2025

धनौरी( आर सी/संदीप कुमार) धनौरी पीजी कॉलेज, हरिद्वार में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिवार ने योग के महत्व को आत्मसात करते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

 

योग में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की एंटी-ड्रग सेल प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी (मालिक), सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति प्रभारी डॉ. रुचि शर्मा, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका त्यागी और राष्ट्रीय सेवा योजना समिति प्रभारी डॉ. अंकुर नेहरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

ख़बर व विज्ञापन हेतु संपर्क करें 8171837509

कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षक श्री दीपक कुमार और श्री सारित कुमार सैनी की उपस्थिति में हुआ। श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार सहित 15-20 महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास किया। प्रशिक्षक ने योग के शारीरिक-मानसिक लाभों, तनाव कम करने और नशा-मुक्त जीवन में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।

योग करते विद्यार्थी और कर्मचारीगण

सभी उपस्थित लोगों ने नशा-मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के अंत में सक्रिय प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कॉलेज प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights