• Sat. Oct 24th, 2026

इंस्पेक्टर सहित 300 लोगों ने किया रक्तदान

सिडकुल (आर सी/संदीप कुमार) रोटरी क्लब ने शनिवार को मैस्कॉट कंपनी परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस नेक पहल में पुलिस ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इंस्पेक्टर भंडारी ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान करके हम किसी ज़रूरतमंद की जान बचा सकते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। मैस्कॉट कंपनी के प्लांट हेड जयबीर त्यागी ने बताया कि इस शिविर में कर्मचारियों सहित कुल 300 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

ख़बर व विज्ञापन हेतु संपर्क करें 8171837509

त्यागी ने आगे जानकारी दी कि मैस्कॉट कंपनी सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती है। और पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत साल में तीन बार वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। इस दौरान विनय सैनी, आलोक सारस्वत, मनोरंजन कमल आदि मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights