• Wed. Feb 4th, 2026

हरिद्वार में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, होटल राजमहल सील

रुड़की (आर सी/ संदीप कुमार) हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की अगुवाई में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर चुंगी स्थित होटल राजमहल में चल रहे अवैध कैसीनो का पर्दाफाश किया। कोतवाली गंगनहर और थाना भगवानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 24 पुरुषों और 8 महिलाओं को हिरासत में लिया। मौके से 2,74,600 रुपये की नकदी, 1895 कैसीनो कॉइन, 10 ताश की गड्डियां, 21 एंट्री कार्ड, शराब की बोतलें, बियर के कैन, 16 कांच के गिलास और 32 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से महिलाओं को रखा गया था, जो शॉर्ट ड्रेसेज में ड्रिंक्स सर्व करती थीं और ताश के पत्ते बांटती थीं। पकड़े गए लोगों में 25 साल के युवाओं से लेकर 62 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं।

होटल स्वामी और एक कथित पूर्व पार्षद सहित कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने होटल राजमहल को सील कर दिया है, और हिरासत में लिए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसपी डोबाल ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

यह कार्रवाई हरिद्वार में अपराध के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और कठोर रुख को दर्शाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights