• Tue. Sep 22nd, 2026

हत्या के एक हफ्ते बाद भी खुलासा न होने पर परिजनों और भीम आर्मी का धरना, पुलिस ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

बहादराबाद: मंगलवार को हैप्पी मर्डर केस में हत्या का एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई खुलासा न किए जाने से आक्रोशित परिजनों और भीम आर्मी ‘जय भीम’ संगठन के कार्यकर्ताओं ने नजदीकी कोतवाली बहादराबाद पहुंचकर प्रदर्शन किया। नाराज लोग कोतवाली के गेट के सामने धरने पर बैठ गए और ‘हैप्पी को न्याय दो’ के नारों से कोतवाली परिसर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अभी तक हत्यारे गिरफ्त से बाहर हैं।

कोतवाली बहादराबाब के सामने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

हंगामे की सूचना मिलते ही ज्वालापुर के क्षेत्राधिकारी  संजय चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे परिजनों और संगठन के लोगों को शांत कराया और उनकी मांगें सुनीं। क्षेत्राधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उन्होंने तीन दिन के भीतर मर्डर की गुत्थी पूरी तरह सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

पुलिस के इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया और सभी लोग शांतिपूर्वक वापस लौट आए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर न्याय नहीं मिला, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights