उत्तराखंड (आर सी)। ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई है जिसकी आकलन कीमत 12 लाख आकि गई है। बता दे कि शनिवार देर रात जनपद चंपावत के थाना देवीधुरा क्षेत्रअंतर्गत से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिसे गिरफ्तार किया गया, बता दे कि पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। तस्कर ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचता था। वही तस्कर को डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक तस्कर राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग थाना खन्सयु जनपद नैनीताल में पूर्व में पंचायत सदस्य भी रहा है।
![]()
