• Mon. Oct 26th, 2026

इंडिया के मैच हारने पर युवक ने लगाई फांसी, गुजरात से हरिद्वार ग्रुप के साथ आया था

Byआर सी

Nov 21, 2023

हरिद्वार (आर सी)। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फाइनल मैच जिसमें ऑस्ट्रेलिया के जीत से पूरा देश मायूस था, वही चर्चा है कि हरिद्वार में गुजरात से ग्रुप लेकर आए एक युवक ने मैच में हुई इंडिया की हार को दिल पर ली लिया और आत्महत्या कर ली और आत्महत्या कर ली। हरिद्वार के नगर कोतवाली अंतगर्त सप्तऋषि क्षेत्र में गुजरात के युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना एक दिन पूर्व सोमवार की बताई जा रही है। बता दे की ग्रुप लीडर का कार्य करने वाला एक युवक गुजरात से अपने साथियों सहित हरिद्वार घूमने आया था, जहा सोमवार सुबह आठ बजे वह होटल के अपने कमरे में चला गया। बताते चले कि घटना की जानकारी उस समय पता चली जब काफी देर तक युवक अपने कमरे से बाहर नही निकला। जिसके बाद होटल स्टाफ व मृतक युवक के साथ आए लोगो द्वारा कमरे का दरवाजा तोडा तो मृतक युवक फांसी के फंदे पर लटकाg हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लकेर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही ग्रुप के लोगों में यह भी चर्चा है कि युवक मैच में सट्टा लगाने का आदि था जिस कारण हो सकता है उसने सुसाइड किया हो युवक का नाम कल्पेश है। वही मृतक के परिजनों को सूचना दी, बताया जा रहा है कि मृतक युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है नाही युवक के परिजनों ने पुलिस से किसी की शिकायत करते हुए आरोप लगाया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights