• Sat. Oct 24th, 2026

ब्लॉक परिसर में मिला युवक का शव, उधर पेड़ से लटका मिला शव

Byआर सी

Aug 28, 2024

हरिद्वार/बहादराबाद (गौरव कुमार)।  दो अलग अलग थाना क्षेत्रो में अज्ञात शव मिले है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है।

—————————-
बहादराबाद थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस को सूचना मिली की एक युवक परिसर के अंदर पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा की युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही प्रथम दृष्टया माना जा रहा है की युवक नशे का आदि था। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। हालांकि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वही पुलिस पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु की स्तिथि साफ कर पाएगी।

————————-
वही दूसरी ओर कनखल थाना क्षेत्र में राजा गार्डन मांगेराम की पुलिया के पास स्तिथ बाग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसकी उम्र 40 वर्षीय के आस पास है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है। जिसकी शिनाख्त करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights