• Sat. Oct 24th, 2026

दिन-दहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती, बदमाश हुए फरार, शहर भर में हड़कंप

Byआर सी

Sep 1, 2024

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया।

शहर के बीचो-बीच रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना में 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान पर धावा बोला और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।

बदमाशों ने दुकान में घुसते ही मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और काउंटर तोड़कर जेवरात समेटने लगे। वही बताया जा रहा है की बदमाशो ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान दुकान के अंदर गोली चलने की भी सूचना मिली है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights