• Fri. Sep 18th, 2026

हरिद्वार जेल से दो कैदी गच्चा देकर हुए फरार, रामलीला का उठाया फायदा

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया। कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश दोनों जेल से फरार हो गए। इनमे से एक कैदी हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। पुलिस टीम भी दोनों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है की रामलीला की तैयारियों के दौरान मौके का फायदा उठा कर दोनो भाग निकले है। फिलहाल जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights