• Sat. Oct 24th, 2026

वाइन शॉप के समीप, युवक का अधजला मिला शव, फोरेंसिक टीम मौके पर

Byआर सी

Nov 3, 2024

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटना क्षेत्र के एक शराब के ठेके के पास की है। जहां एक युवक का अधजला शव पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा दिया है। वही पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की उम्र लगभग पच्चीस वर्षीय हैं। फिलहाल फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। और क्षेत्रीय पुलिस युवक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। घटना कैसे घटित हुई यह पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights