• Sat. Oct 24th, 2026

कुमाऊं का शातिर तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

Byआर सी

Mar 18, 2025

चंपावत (आर सी/ गौरव कुमार)। बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार रात एक मुठभेड़ के दौरान कुमाऊं के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने बताया कि पुलिस ने चकरपुर से बनबसा की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के लिए रोका। लेकिन, उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंगत सिंह उर्फ मंगू निवासी गिधौर, उधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। घायल तस्कर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights