• Thu. Oct 1st, 2026

अल सुबह जोरदार ब्लास्ट, घर की दीवारें गिरीं, पांच घायल

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। आर्यनगर (गाजीवाली) क्षेत्र में अल सुबह एक मकान में जोरदार ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान की दीवारें तक गिर गईं, जिसके कारण अंदर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि घर में रखे सिलेंडर सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे सिलेंडर फटने की आशंका कम हो गई है।
ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आसपास के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। घायल हुए पांच लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी हुई है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि ब्लास्ट के कारणों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights