• Thu. Oct 1st, 2026

धनौरी पीजी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पर व्याख्यान

धनौरी(आर सी/संदीप कुमार) धनौरी पीजी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष व्याख्यान आयोजित

धनौरी, 9 मई 2025: धनौरी पीजी कॉलेज में आज एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसके अनुप्रयोग”। यह व्याख्यान डॉ. बृज मोहन सिंह, निदेशक, क्वांटम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी, क्वांटम यूनिवर्सिटी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर क्वांटम यूनिवर्सिटी से श्री विशाल चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में डॉ. विजय कुमार गुप्ता, संस्थान के सचिव श्री आदेश सैनी जी, डॉ. अंकुर नेहरा (आयोजक), डॉ. शौर्यादित्य जैन, डॉ. अर्पित सिंह एवं कॉलेज के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ. बृज मोहन सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वर्तमान तकनीकों, इसके चिकित्सा, शिक्षा, कृषि एवं उद्योग क्षेत्रों में उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को भविष्य की तकनीकों को अपनाने और रिसर्च व इनोवेशन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र में भाग लेकर विषय में गहरी रुचि दिखाई।

कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। कॉलेज प्रशासन ने डॉ. बृज मोहन सिंह एवं क्वांटम यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights