• Sat. Oct 24th, 2026

हरिद्वार में जगतगुरु आश्रम के वार्षिकोत्सव समारोह में संतजनों का आर्शीवाद लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Byआर सी

May 12, 2025

हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जगतगुरु आश्रम के वार्षिकोत्सव समारोह में भाग लिया और संत-समाज के प्रमुखों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान मंत्री जोशी ने जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा श्री श्री 1008 कैलाशानंद गिरि जी महाराज, आनंद पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानन्द गिरी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी महाराज से भेंट कर आगामी कुंभ तथा आध्यात्मिक चर्चा कर संतो का आशीर्वाद लिया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को एक सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमारी सनातन परंपरा और आस्था जीवंत है तो उसका प्रमुख श्रेय हमारे मठों, अखाड़ों और संतों को जाता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अभिषेक गौड़, राहुल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights