• Mon. Nov 2nd, 2026

लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों की सांठगांठ, स्थानीय परेशान

Byआर सी

May 17, 2025

हरिद्वार ( संदीप कुमार) शिवलोक कॉलोनी वार्ड नंबर 16 के निवासी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों और ठेकेदारों की कथित मिलीभगत से त्रस्त आ चुके हैं। हाल ही में कॉलोनी में हुए सड़क निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ठेकेदार बड़ी लापरवाही से काम कर रहे हैं और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कथित तौर पर कमीशन के लालच में उनकी मनमानी को अनदेखा कर रहे हैं। जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद भी कई स्थानों पर मलबा और गंदगी वैसे ही पड़ी हुई है। जिससे वातावरण दूषित हो रहा है और राहगीरों को असुविधा हो रही है। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि कई जगहों पर पहले से बनी नालियों के ऊपर के स्लैब को तोड़ दिया गया है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी नए स्लैब नहीं डाले गए हैं। इसके कारण खुली नालियां दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं और पैदल चलने वालों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क से मालवा खुद साफ कर रहे हैं। कॉलोनी के निवासियों ने इस गंभीर समस्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। अब कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस पूरे मामले की शिकायत करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उन्हें इस समस्या से निजात मिल सकेगी और लापरवाह अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights