• Fri. Sep 18th, 2026

चारधाम यात्रा के बीच हरिद्वार में बांग्लादेशी घुसपैठ का खुलासा, मां-बेटे और भारतीय पति गिरफ्तार

हरिद्वार शुक्रवार को चारधाम यात्रा की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हरिद्वार पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक बांग्लादेशी महिला, उसके 5 वर्षीय बेटे और भारतीय पति को अवैध घुसपैठ के आरोप में धर दबोचा। यह कार्रवाई एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

पुलिस के मुताबिक, बांग्लादेश की रूबिना उर्फ रूबी देवी करीब 10 साल पहले अपने बेटे के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। उसने बरेली, पीलीभीत के संतोष दुबे से शादी कर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाए और हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में झोपड़ी में छिपकर रह रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि वह बांग्लादेश में अपने भाई और पिता के साथ मोबाइल के जरिए संपर्क में थी, जिसके सबूत पुलिस ने बरामद किए।

 

कोतवाली हरिद हरिद्वार पुलिस और अभिसूचना इकाई ने छापेमारी कर आरोपियों से 1 मोबाइल फोन, 2 मूल आधार कार्ड, 4 आधार कार्ड की छायाप्रति, 2 पैन कार्ड की छायाप्रति और 1 प्रार्थना पत्र जब्त किया। एसएसपी डोबाल ने बताया कि घुसपैठ का यह मामला गंभीर है और जांच गहराई से की जा रही है।

 

चारधाम यात्रा के दौरान इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है। फर्जी पहचान के साथ देश में घुसपैठ की इस सनसनीखेज वारदात ने कई सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights