• Mon. Nov 2nd, 2026

सुसरालियों ने दामाद के पेट मे घोपा चाकू, हायर सेंटर रेफर

Byआर सी

Aug 27, 2023

सुसरालियों ने दामाद के पेट मे घोपा चाकू, हायर सेंटर रेफर

हरिद्वार (आर सी)। कनखल थाना क्षेत्र अंतगर्त एक युवक सुसराल अपनी पत्नी को वापस लेने जाने पर सुसरालियों द्वारा दामाद के साथ मारपीट व धारदार हथियार से पेट मे वार होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दो दिन पूर्व शनिवार की बताई जा रही है जहा कनखल निवासी एक युवक अपनी पत्नी को वापस घर लाने अपनी सुसराल पहुचा जहा उसके साथ उसके साले व उसके ससुर आदि ने मारपीट करी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे जिला अस्तपताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर ऋषिकेश एम्म्स रेफर कर दिया। मामले में घायल युवक के भाई ने इस संबंध में जगजीतपुर चौकी में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई की पत्नी को उसके घर वाले बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए थे। जहा कुछ दिन बीतने के बाद जब उसके भाई की पत्नी वापस घर नही आई तो फोन करने के बाद उसके भाई को सुसरालियों ने उसे घर आकर अपनी पत्नी ले जाने को बुलाया। आरोप है कि युवक के पहुचने के बाद उसकी पत्नी के पिता व भाई ने युवक के साथ मारपीट करते हुए पेट मे धारदार हथियार से बार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। यवक ने कैसे न कैसे वहा से भाग कर अपनी जान बचाई। वही मामले में जगजीतपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र तोमर ने बताया कि मामले की तहरीर आ गई है दोनों पक्ष रहने वाले जगजीतपुर क्षेत्र के है, मामले की जांच की जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights