• Mon. Oct 26th, 2026

रुड़की में श्रमिक अधिकारों के लिए धरना प्रदर्शन, कंपनी प्रबंधन और प्रशासन पर भड़के पीपल्स यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Byआर सी

May 28, 2025

रुड़की (आर सी/संदीप कुमार) उत्तराखंड के तांशीपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी के गेट पर 28 मई 2025 को श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और नौकरी से निकाले गए मजदूरों की बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन पीपल्स यूथ फ्रंट (PPID) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. ललित कुमार ने कंपनी प्रबंधन और प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

ललित कुमार ने कहा, “श्रमिक कानूनों की अनदेखी करने वाले और देश के कानूनों का पालन न करने वाले देशद्रोही हैं। ऐसे जनविरोधी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।” उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष बंदोबस्त की मांग की। ललित ने स्पष्ट किया कि जब तक श्रमिकों को उचित वेतन और कानून के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलेंगी, धरना जारी रहेगा।

प्रदर्शन में पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय इकाई सदस्य गोविंद सिंह, युवा नेता ई. अनुज गौतम, भीम आर्मी, बहुजन आर्मी, मूलनिवासी संघ जैसे संगठनों के कार्यकर्ता और सैकड़ों श्रमिक शामिल हुए। यह धरना क्षेत्र में श्रमिक शोषण के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बना।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights