• Fri. Sep 18th, 2026

पत्रकार की आंखों के सामने युवक का सर फाड़ा, शहर में गुंडाराज, पुलिस जांच में उलझी

हरिद्वार (आर सी)। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े एक एक युवक के सर पर पलटे व अन्य चीजों से कई वार करके सर फाड़ने का मामला प्रकाश में आ रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। मामला शिवमूर्ति गली के पास का बताया गया है। जहा एक युवक अपनी दुकान पर खड़ा था जिसके साइड में एक पत्रकार भी मौजूद था। वही दी गई तहरीर व सोशल मीडिया पर इस वीडियो में दिख रहे कथित पत्रकार पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगा है।

लेकिन सामने से आए युवक ने अपनी दुकान पर खड़े एक युवक के सर पर इतने वार किये जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालांकि की साइड व आस-पास खड़े लोगो द्वारा युवक को बचाने व झगड़ा सांत कराने का कोई प्रयास नही किया गया। चर्चा है कि पूरी प्लैनिंग से इस घटना को अंजाम दिया गया कुछ आस-पास खड़े लोगो के भी मामले में इशारे बाजी करने की चर्चा है। शहर में बढ़ते अपराध व गुंडाराज चर्चा का विषय बना हुआ है। वही पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षो की तरफ से तहरीर मामले में आ गई है, मामले की जांच की जा रही है। हालाकिं वीडियो में साफ नजर आ रहा है किस तरह युवक को बेहरमी से पिट कर घायल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights