• Tue. Nov 3rd, 2026

लगातार रैकी व आश्रम के खिलाफ षडयंत्र में जांच दल गठित, खुफिया तंत्र भी टीम में शामिल

Byआर सी

Sep 4, 2023

हरिद्वार (आर सी)। धर्मनगरी में कनखल क्षेत्र स्थित मातृ सदन आश्रम के बाहर लगातार रैकी करने के मामले में पुलिस कप्तान अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव के निर्देशन में जांच दल का गठन किया है। बता दे कि गठित की गई एसआईटी की टीम सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट कप्तान को सौंपेगी। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने दो सितंबर को पत्रकार वार्ता कर मातृ सदन आश्रम के खिलाफ षड़यंत्र किए जाने की बात कही थी। जिसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किए जाने की मांग रखी थी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए कप्तान हरिद्वार अजय सिंह ने जनपद स्तर पर एसपी क्राइम रेखा यादव के पर्यवेक्षण में जांच दल का गठन किया गया। जांच टीम में सीओ नगर जुही मनराल, एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज, कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा व एलआईयू के दो सिपाही शामिल किए गए हैं। जांच टीम में 6 अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहेंगे। जांच टीम सभी बिन्दुओं पर गहनता जांच करेगी। यदि जांच में घटना सहीं पाई जाती है तो तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights