• Tue. Nov 3rd, 2026

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत 5 हुड़दंगियों को दबोचा, शराब के नशे में कर रहे थे हंगामा

Byआर सी

Jun 19, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) हरिद्वार जिले के थाना श्यामपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन लगाम” के तहत गुरुवार को ग्राम कांगडी में आर्यन होटल के पास हुड़दंग मचाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया। इन युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वे शराब के नशे में गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करते दिख रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कांगडी बाजार में कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे हैं। थाना श्यामपुर की पुलिस टीम, जिसका नेतृत्व SSI मनोज रावत कर रहे थे, ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर हंगामा करते रहे। शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान गौरव (22 वर्ष, ग्राम कांगडी), शुभम (22 वर्ष, ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर), बांबी (21 वर्ष, लोधामंडी, कोतवाली ज्वालापुर), दीपक (24 वर्ष, लोधामंडी, कोतवाली ज्वालापुर), और नितिन (22 वर्ष, ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर) के रूप में हुई है। सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया और मेडिकल परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। SSI मनोज रावत, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार , हेड कांस्टेबल रविंद्र गौड़ ,कांस्टेबल राजेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल राहुल देव, कांस्टेबल अनिल रावत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन लगाम” अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने इस कार्रवाई को अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights