• Fri. Sep 18th, 2026

हरिद्वार में ऑपरेशन लगाम: तेज हूटर वाली स्कॉर्पियो का चालान, पुलिस ने दिखाई सख्ती!

बहादराबाद (आर सी/संदीप कुमार) गुरुवार को थाना बहादराबाद पुलिस ने “ऑपरेशन लगाम” के तहत चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो कार  बहादराबाद टोल से शांतरशाह चौकी की ओर तेज आवाज में हूटर बजाते हुए आ रही थी, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी।

शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने तुरंत एक्शन लिया और बैरियर लगाकर स्कॉर्पियो को रोका। जांच में पाया गया कि कार में अवैध हूटर और एम्प्लीफायर लगा था। पुलिस ने दोनों को जब्त कर लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन का चालान काटा।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार शांतरशाह

यह कार्रवाई हरिद्वार पुलिस की सख्ती का हिस्सा है, जिसके तहत अवैध गतिविधियों और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसी जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights