• Sun. Oct 25th, 2026

हरिद्वार: जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Byआर सी

Jun 21, 2025

हरिद्वार(आर सी/संदीप कुमार) शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरमिलाप जिला चिकित्सालय और चैनराम महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाओं, उपकरणों और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब और निःसहाय मरीजों को सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी डॉक्टरों को नेम प्लेट लगाने के भी आदेश दिए। मोर्चरी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने जेम पोर्टल से तत्काल 5 डीप फ्रीजर खरीदने और इसके लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का निर्देश दिया।

अस्पताल का निरीक्षण करते डिस्ट्रिक कलेक्टर हरिद्वार

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने उपकरणों की मरम्मत करने वाली अनुबंधित फर्म के कार्यों का भी जायजा लिया और लापरवाही बरतने पर तत्काल नोटिस जारी करने तथा उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।

 

ख़बर और विज्ञापन हेतु संपर्क करें 8171837509

जिलाधिकारी ने ईसीजी, रेडियोलॉजी, गाइनोकोलॉजी, पीडियाट्रिक, डेंगू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. विजयेश भारद्वाज, डॉ. आरवी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights