• Sun. Oct 25th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड प्रवास पूर्ण, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दी गई विदाई

देहरादून ( आर सी/संदीप कुमार) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन पर शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होने के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता ने राज्य में उत्साह का माहौल बनाया। उनकी विदाई के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights