• Fri. Sep 18th, 2026

पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, जबाबी कार्यवाही में बदमाश ढेर, डकैती का है आरोपी

हरिद्वार (आर सी)। थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतगर्त देर रात एक बदमाश व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ का मामला प्रकाश में आया है, जहा पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है। बता दे कि पुलिस की रुटीन चैकिंग के दौरान बदमाश पुलिस देख वहा से भागने लगा पीछा करने पर बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई, एक्शन में आई पुलिस ने बदमाश की घेरा बंदी कर जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पेर में गोली मार ढेर कर दिया। जहा से बदमाश को अस्तपताल ले जाया गया जहा घायल बदमाश का उपचार चल रहा है वही बदमाश को गोली लगने की सूचना पर अस्पताल पहुचे कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल व एसपी देहात सहित अन्य पुलिस टीम।

डकैती का है आरोपी
बदमाश की पहेचान शहजाद पुत्र शेरू निवासी रुड़की हुई है पूर्व में पथरी क्षेत्र में हुई डकैती में शामिल रहा था, जिसके चलते आरोपी पर पच्चीस हजार का इनाम में भी घोषित है, वही इसी के साथ बदमाश पर पांच मुकदमे गम्भीर धाराओं में दर्ज है जिसमे एक मुकादमा उत्तरप्रदेश में भी दर्ज है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights