• Mon. Nov 2nd, 2026

बैंक कर्मी ने ग्राहकों के खातों से लाखों उड़ाए, बैंक में हंगामा

Byआर सी

Sep 27, 2023

रायवाला (आर सी)। रायवाला थाना क्षेत्र अंतगर्त पंजाब नेशनल बैंक के रायवाला शाखा में एक बड़े घोटाले का मामला प्रकाश में आया है, जहा बैंक कर्मी द्वारा ग्राहकों के खातों से लाखों रुपए उड़ा दिए गए। ग्राहकों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने बैंक में हंगामा किया साथ ही थाने में तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

खाते से कैसे उड़ाए लाखो

बता दे कि फिक्स डिपोजिट में पैसा जमा कराने व बीमा के नाम पर उनके खाते से पैसे तो निकाल लिए गए मगर उनको दस्तावेज नहीं दिए। यानि ग्राहक का पैसा कहीं और ठिकाने लगा दिया गया। बैंक के रायवाला शाखा में यह कारनामा एक कर्मचारी ने किया है। मामला उजागर होने पर बैंक प्रबंधक ने कर्मचारी को हटा दिया। वहीं पूरे मामले में बैंक प्रबंधन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। दरअसल जिस कर्मचारी ने यह कारनामा किया वह पीएनबी मेटलाइफ का कर्मचारी है। इस कर्मचारी को मैनेजर की निगरानी में मेटलाइफ की बीमा योजनाओं की जानकारी देने के लिए बैंक में रखा जाता है। सवाल यह है कि जब मेटलाइफ का कर्मचारी हेरा-फेरी कर रहा था तो बैंक प्रबंधक को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो पाई। बैंक से जिन ग्राहकों का लाखों रुपए निकाला गया है।

पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की

ग्राम रायवाला निवासी सुमति भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके खाते से 10 जुलाई को अवैध तरीके से साढ़े चार लाख रुपये राधा देवी के नाम ट्रांसफर हुए हैं। इसका पता उनको बीते 22 सितंबर शुक्रवार को तब चला जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट चैक की। जबकि उन्होंने ऐसी कोई ट्रांजेक्शन नहीं की, न ही कोई चेक दिया और न कोई विड्राल फार्म भरा। उनका आरोप है कि बैंक के कर्मचारी, प्रोबेशन अधिकारी की मिलीभगत से यह रूपया निकाला गया। वहीं, छिद्दरवाला निवासी अनिल नेगी ने भी इसी तरह की तहरीर दी है जिसमें उन्होंने खाते से पांच लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत दी है। उनका कहना है कि बैंक के अंदर बैठे कर्मचारी के प्रति बैंक प्रबंधक जिम्मेदार है। सिर्फ दोषी कर्मचारी को हटा देने से प्रबंधक की जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती। ग्राहकों का पैसा बैंक को ही लौटाना होगा। वहीं सूत्रों के मुताबिक करीब 15 ग्राहकों के खाते से पैसा निकला है जिसकी रकम 50 लाख से भी अधिक है। इस सम्बन्ध में उपनिरीक्षक कुशाल सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है, मामले की जाँच की जा रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights