हरिद्वार (आर सी/ संदीप कुमार)। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए शहरों से पुराने खिलौने और सामान एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य पिछले तीन साल से नमन जैन कर रही है। नमन गूंज एनजीओ के साथ जुड़कर वालंटियर के रूप में इस कार्य को कर रही है। देशभर में संस्था इस कार्य को कर रही है।
रविवार को जुर्स कंट्री में कैंप का आयोजन किया गया।
हरिद्वार की जुर्स कंट्री निवासी नमन जैन ने बताया कि गूंज एनजीओ के साथ जुड़कर पहले ऋषिकेश में तीन साल इस कार्य को कर रही थी । अब हरिद्वार में इस कार्य शुरु कर दिया है। पहले कैंप से पूर्व सबकों जागरूक कर पुराने खिलौने,पाठ्य सामग्री,कपड़े ,बर्तन,इलेक्ट्रोनिक सामान को कैंप के माध्यम से एकत्रित करती है। उसके बाद वह सारा सामान को एकत्रित कर गूंज की टीम को दे देतीं है । सामान या वेस्टेज सामान को उपयोगी बनाकर शहर के बस्ती और ग्रामीणों में दिया जाता है।
कहा कि सब के प्रयास से उन बच्चोें के मुस्कान आ सकती है। जो बड़े पब्लिक स्कूल के बच्चों को उनकी ड्रेस ,स्कूल बैग,पाठ्य सामग्री को देखते हैं। सबको मिलकर सहयोग करना चाहिए ।
——————
संस्था ‘कचरे’ को ‘संसाधन’ में बदलकर लोगों की गरिमा और जरूरतमंदों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित है। संस्था का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों से मिलने वाले अनुपयोगी कपड़ों और अन्य सामानों को रिसाइकिल कर आपदा राहत और ग्रामीण विकास के कार्यों में उपयोग करना है।
![]()
