• Sun. Oct 25th, 2026

पति-पत्नी को रोड पर घसीट के पीटा, चार लोगों ने दिया घटना को अंजाम, वीडियो वायरल

Byआर सी

Nov 27, 2023

हरिद्वार (आर सी)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में वैसे तो दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ रहा है, वही एक हैरान करने वाला भी मामला सामने आया है, जहा एक पति-पत्नी को रोड पर घसीट कर कुछ महिला व पुरुष लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वॉयरल हो रहा है। घटना शुक्रवार की शाम साई धाम कॉलोनी की बताई जा रही है, बता दे कि मारपीट में पीड़ित पति-पत्नी को काफी चोटे भी आई है। वही पीड़ित ने न्याय की उमीद में मामले की तहरीर रानीपुर कोतवाली में दी, जिसमे गली-गलौच, मारपीट, गम्भीर रूप से घायल होना व भविष्य में मारपीट करने वाले आरोपीयो से जान का खतरा बताया गया।

हैरानी की बात है कि वीडियो द्वारा साक्ष्य सामने होने पर भी पुलिस ने अपनी सिरदर्दी न बढ़ाते हुए एन सी आर में चार लोगों का नाम डाल कर पीड़ित को कोर्ट का रास्ता दिखा दिया। जबकि दंपति ने तहरीर में मारपीट में घायल होने का मेडिकल करा कर तहरीर के साथ दिया। वही पुलिस दावा कर रही है कि यह मामला कोर्ट के आधार पर ही देखा जाएगा। यही कारण है कि आज-कल एक नया ट्रेंड बना लिया गया है, अधिकतर मामलों में या तो तहरीर पर कोई कार्यवाही नही होगी या फिर पीड़ित को कोर्ट का रास्ता दिखा दिया जाता है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights