• Thu. Oct 8th, 2026

जरायम पेशेवरों पर कसी जाएगी नकेल, अस्लाह जमा करने की कार्यवाही भी होगी शुरू

Byआर सी

Jan 31, 2024

हरिद्वार (आर सी)। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। जिले के पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे जिलाधिकारी कार्यालय से अस्लाह धारकों का मिलान कर तेजी का साथ अस्लाह जमा करने, आदतन आरोपीयो के खिलाफ गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही, हुडदंगियों को मुचलके से पाबंद करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी क्राइम व ट्रैफिक पंकज गैरोला व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights