• Fri. Sep 18th, 2026

बाइक सवार युवकों पर दो गुलदारो ने किया हमला, नाबालिक बुरी तरह जख्मी, क्षेत्र में दहशत

हरिद्वार (आर सी)। रविवार शाम बहदराबाद क्षेत्र में दो गुलदारों ने बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया जिसके चलते एक नाबालिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे कि तीनो युवक एक बाइक पर सवार होकर ग्राम इब्राहिमपुर से बहादराबाद के लिए जा रहे थे। जहा बहादराबाद के रोहल्की के पुराने राइस मिल के पास ही दो गुलदारों ने युवकों पर हमला कर दिया। जिसके चलते बाइक पर सबसे पीछे बैठे नाबालिक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। बता दे कि घटना स्थल के आस-पास गुज़र रही गाड़ियों की वजह व शोर शराबा होने से दोनों गुलदार वहा से भाग निकले। वही हमले में घायल हुए चौदह वर्षीय लखन को आनन-फानन में अस्तपताल भर्ती कराया गया। जहा उसका उचार चल रहा है। वही मिली जानकारी के अनुसार घटना की खबर लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुचीं व गुलदार को पकड़ने के लिए गश्त बड़ाई गई। वही घटना के होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights