• Mon. Nov 2nd, 2026

दवा फैक्ट्री में छापा, शारुख खान गिरफ्तार, दवाइयां जब्त

Byआर सी

Feb 9, 2024

हरिद्वार (आर सी)। उत्तराखंड एसटीएफ व ड्रग्स विभाग की सयुक्त टीम द्वारा माधवपुर रोड सालियर थाना गंगनहर रुड़की में एक बंद पड़ी फार्मा फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां के साथ दवाइयां बनाने के कच्चे माल को जब्त किया गया, मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम माधोपुर सालियर क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी पैंथर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जो पहले दवाइयां बनाने का काम करती थी जो 2018 से बंद हो रखी है परंतु उसका मालिक शाहरुख खान अभी भी भिन्न-भिन्न मार्केटिंग कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयां को बनाकर पर सीधे बाजार में बेच रहा है, इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम ने ड्रग्स विभाग की एसटीएफ के साथ उक्त बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारकर मौके से कंपनी के संचालक शाहरुख खान को पड़कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में जीवनरक्षण दवाइयां बरामद की गई है। मौके पर की गई कार्रवाई से ज्ञात हुआ कि शाहरुख खान जो की 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है, मौके पर जानकारी हुई कि इस फेक्ट्री के लिए लाइसेंस दो टेक्निकल स्टाफ बतौर केमिस्ट नितिन त्यागी एवं सगरेंद्र कौर की फार्मा डिग्री के आधार पर बिभिन्न प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयां को बनाने का लाइसेंस ड्रग विभाग से प्राप्त किया गया था लेकिन अभी तक इस फैक्ट्री में कोई लैब टेक्नीशियन/कैमिस्ट नियुक्त नहीं है फिर भी इस फैक्ट्री में जीवन रक्षक दवाइयां का विनिर्माण हो रहा था,मौके पर फैक्ट्री से PHCL, Elder,केमिस्ट फार्मा स्यूटिकल्स मार्केटिंग कंपनी का लोगों लगाकर diclofenre ,aceeep ,nimesuliede , rannitidine ,Y-Dora, force 1, paracetamol, आदि जीवन रक्षक दवाइयां को बनाया जा रहा था जिन्हें भारी मात्रा में कब्जे में लिया गया मौके पर टीम में यह भी पाया गया है कि फैक्ट्री में बिना केमिस्ट की निगरानी में दिहाड़ी वाले मजदूरों की सहायता से दवाइयां बनाई जा रही थी और यह भी जानकारी मिली की फैक्ट्री मालिक शाहरुख खान के विरुद्ध वर्ष 2019 में भी ड्रग्स विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें मान्य न्यायालय रोशनाबाद से आरोपी शाहरुख खान के विरुद्ध वारंट भी जारी किया हुआ है एसटीएफ टीम व ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी शारुख खान को जेल भेजा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights