• Fri. Oct 23rd, 2026

पर्दाफाश: भेल में एक करोड़ की चोरी मामले में चार गिरफ्तार, लाखो का माल बरामद

Byआर सी

Aug 28, 2024

हरिद्वार (गौरव कुमार)। रानीपुर थाना क्षेत्र के भेल में एक करोड़ की हुई चोरी का मामला काफी चर्चाओं में था। जिसके चलते पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही लाखो का माल बरामद किया है। बुधवार को रोशनाबाद कार्यालय पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए टीम गठित की गई थी। जिसने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में रवाना टीम ने कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत रेगुलेटर पुल व डबल पुलिया के बीच रुककर चैकिंग शुरु की। इस दौरान सलेमपुर की तरफ से आ ही एक संदिग्ध काली स्कॉर्पियो रोकने का इशारा किया गया तो स्कॉर्पियो चालक नें तेजी से गाडी मोड़कर गाड़ी भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को घेर लिया।

गाड़ी रुकने पर पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी लेते हुए चालक सुशील व अन्य संदिग्ध शानू, सुन्दर व मोहन से पीछे डिग्गी में रखे बोरों के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। खोलकर देखने पर कुल 14 बोरों में चमकीली धातु के बार/ सिल्लियाँ व धातुओं का भारी गला हुआ कबाड बरामद हुआ। चारों संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी सुशील, मोहन व सुंदर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पिछले महीनें बी०एच०ई०एल० स्टोर से चोरी की थी जिसमें से आधी सिल्लियाँ इन्होंने शानू को दी। पहले बेचे हुए माल से मिली रकम से ही स्कॉर्पियों गाड़ी खरीदी गई थी। बाकी बची हुई को आरोपित आज शानू के साथ मिलकर मुज्जफ्फरनगर के कबाडी को बेचने जा रहे थे लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़े गए। स्कॉर्पियो से बरामद दोनों प्रकार के माल का कुल वजन लगभग 768 कि.ग्रा. जो चोरी किए गए सामान का करीब 50% है। चारों आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही जारी है।

पकड़े गए आरोपित

1- सुशील पुत्र इसम सिंह निवासी पठानपुरा थाना झिझांणा जनपद शामली उ.प्र. (आठवीं पास)
2- मोहन पुत्र ब्रहमनाथ कश्यप निवासी दीनारपुर भगवानपुर चौक नागल सहारनपुर (अनपढ़)
3- सुन्दर पुत्र बाबूराम सिंह जाटव निवासी पट्टी खादर थाना मण्डी धनोरा अमरोहा उ.प्र. (बीए पास)
4- शाहनवाज उर्फ शानू कबाडी पुत्र मोबिन निवासी मौहल्ला चौहानान थाना ज्वालापुर हरिद्वार (अनपढ़)

बरामद माल

1- धातु की सिल्लियां- 07 बोरे
2- धातु का गला हुआ कबाड- 07 बोरे
3- महिन्द्रा स्कारपियो- 01

बरामद बोरों का कुल वजन
768 किलो

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights