• Wed. Oct 28th, 2026

बहादराबाद में नही लग रहा चोरियों पर अंकुश, भय मुक्त हो रहे चोर

Byआर सी

Sep 11, 2024

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व से लगातार चोरियों की वारदाते हो रही है। आलम यह है की बिना किसी डर के यह शातिर चोर दिन दहाड़े चोरी कर रहे है। क्षेत्रीय पुलिस मुकदमे तो दर्ज कर रही है। लेकिन इन चोरों की धड़पकड़ नही हो पा रही है। बीते दिन क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। वही पीठ बाजार सब्जी लेने गए रामानंद सिंह निवासी सलेमपुर की बाइक चोरी कर ली गई। जिसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। वही विद्युत के खंबे की चलती हुई लाइन से केबल चोरी करने का मामला काफी चर्चाओं में है। वही एक सफ्ताह में दो बार खंबे गिराकर देर रात क्षेत्र में केबल चोरी कर ली गई। हैरानी की बात यह है की खंबे से केबल चोरी करने में समय भी लगता होगा। फिर भी इन चोरों की भनक किसी को नही लगती। क्षेत्र में सिंचाई करने वाली पानी की मोटर भी कई बार चोरी कर चुके है। बता दे की देर रात हो रही चोरियो के चलते गश्त पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है। वही पुलिस भी इन शातिर चोरो की तलाश में जुटी हुई है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights