• Wed. Oct 28th, 2026

कप्तान का चला हंटर, दरोगाओ सहित कांस्टेबल लाइन हाजिर, लापरवाही का नतीजा

Byआर सी

Sep 12, 2024

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जिससे शहर से देहात तक के पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है। कुछ समय पूर्व से हो रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। गुरुवार देर शाम को लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर एक्शन लेते हुए।

ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ट और तत्कालीन रेल चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह नेगी को क्षेत्र में हुई डकैती और महिला से चैन लूट मामले में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है।

वही देहात क्षेत्र में दो दिन पूर्व में हुई मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मिर्च पाउडर डाल कर पीड़ित से बैग लूटने की घटना में एस एच ओ मंगलौर से जवाब मांगा है, वही चौकी प्रभारी नवीन नेगी, हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और कांस्टेबल उत्तम सिंह की लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया है।

कप्तान के इस सख्त कदम से जिले के पुलिस अधिकारियों सहित कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वही कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सभी आलाधिकारियों सहित कर्मचारियों को निर्देश दिए है की किसी भी तरह की लापरवाही होने पर बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights