• Wed. Oct 28th, 2026

करोड़ों की डकैती में चौथा बदमाश गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा, सरगना बना सिरदर्द

Byआर सी

Sep 18, 2024

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में हुई ज्वेलर्स शोरूम में डकैती मामले में एक ओर आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने वारदात में शामिल चौथे आरोपी अमन कांबोज पुत्र कश्मीर लाल को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की डकैती में शामिल होने का पचास हजार में सौदा हुआ था। वही डकैती के माल का बाद में बटवारा होना था। पुलिस को आरोपी के पास से एक मोबाइल और हजारों की नगदी बरामद हुई है। वही पूर्व में पुलिस दो बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। और एक बदमाश मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

गैंग का सरगना बना सिर दर्द

वही गैंग का सरगना सुभाष निवासी दिल्ली पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जो अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। जिसकी तलाश उत्तराखंड पुलिस के साथ ही कई राज्यों की पुलिस को भी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights