• Mon. Oct 12th, 2026

वार्ड 16 में कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा जनता का समर्थन, जनसभा में लोगो की भीड़ देख चिंतित हुए अन्य प्रत्याशी

Byआर सी

Jan 17, 2025

हरिद्वार(आर सी/गौरव कुमार)। नगर निकाय चुनाव में हर प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने पर जुटा हुआ है। वही वार्ड 16 शिवलोक कॉलोनी कांग्रेसी पार्षद पद की प्रत्याशी कृष्णा देवी को वार्ड की जनता का खासा समर्थन और प्यार मिल रहा है। यह बात गुरुवार को साफ हुई जब वार्ड में कांग्रेस की तरफ से एक जनसभा हुई। जिसमें विधायक रवि बहादुर ने जनता को संबोधित कर कांग्रेस के मेयर व प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की है। जनता की गर्मजोशी देख दूसरे खेमे के प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है। इसी बीच वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा देवी ने भी वार्ड की जनता को विकास कार्यों को लेकर वादे किए हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस वार्ड को एक अच्छा व सुंदर वार्ड बनाएगी। कहा कि उन्हें जनता का प्यार व आशीर्वाद यूंही मिलता रहे। इस दौरान पप्पू, बंटी, दीपांशु, सन्नी, नितिन, गौतम, राकेश, राजेंद्र, उत्तम, हरीश, मेनका, सोमवती, शिवानी, मोना आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights