• Fri. Oct 23rd, 2026

ट्रांसफार्मर से उड़ा एक फेस, शिवलोक कॉलोनी के कुछ घरों की हुई बत्ती गुल

Byआर सी

Feb 7, 2026

हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी फेस-2 की कुछ घरों की बत्ती गुल हो गई। जी हां ट्रांसफार्मर से उड़ा एक फेस के चलते शिवलोक कॉलोनी फेस-2 के घरों की बत्ती गुल हो गई, जिसके चलते अंधेरे में लोगों को रात बितानी पड़ी।

वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है कि दिन से ही फेस टू में लाइट डिम आ रही थी, इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई तो मौके पर लाइनमैन द्वारा ट्रांसफार्मर चेक किया गया तो पता चला कि ट्रांसफार्मर से एक फेस उड़ गया है, जिस कारण से शिवलोक कॉलोनी फेस टू के कुछ घरों की लाइट चली गई।

वही आस लगाए बैठे शिवलोक कॉलोनी के कुछ निवासियों को जब मायूसी हाथ लगी जब पता चला की लाइट कल (यानी) रविवार को दिन में 12 से 1:00 के बीच आएगी।

वही जब इस बाबत पर एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब की जानकारी शाम को प्राप्त हुई है, जिसके चलते रविवार को ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। उसके बाद ही फेस – 2 की लाइट की सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।

वहीं क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़े साहब को फोन किया गया उसके बावजूद विभाग में बैठे बड़े साहब ने फोन नहीं उठा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights