• Sat. Oct 24th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह के बेटे के नाम से विधायक आदेश चौहान को धमकी देकर मांगे पांच लाख

Byआर सी

Feb 16, 2025

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान को एक ठग ने अपने आप को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बताते हुए। झांसे में लेने का प्रयास किया। धमकी देते हुए उनसे पांच लाख रुपए मांगे। मामले में बहादराबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विधायक आदेश चौहान के जन सम्पर्क अधिकारी रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को विधायक आदेश चौहान के फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। जिसने अपने आप को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह बताया।

ठग ने कॉल पर उत्तराखण्ड दिल्ली व मणिपुर के राजनैतिक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने उसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखण्ड सम्बन्धित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

कहा कि पापा हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के समापन पर आ रहे है। उसके बाद दिल्ली आयेंगे। तब तक आप दिल्ली आ जाइये। आपके विषय में कुछ गम्भीर चर्चा उन्हें करनी है। फिर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे हरीश नड्‌डा से भी आपके विषय में बात हो गई है। उन्होंने पार्टी फण्ड में आपसे सहयोग की अपेक्षा की है।

जिसकी व्यवस्था अगले दिन शुक्रवार को करने की बात कहते हुए शाम तक दिल्ली अजाने की बात कही। ठग ने झांसे में लेकर कहा कि दिल्ली अजाने के बाद शाम को वह उनकी मीटिंग ग्रह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कराएगा।

इतना ही नहीं विधायक को दूसरा नंबर देते हुए कहा कि यह मेरे सेकेट्री का नंबर है। अगर वह फोन न उठाए तो इस नंबर पर कॉल कर लेना।

इसी बीच विधायक आदेश चौहान ने दिन में किसी माध्यम से हरीश नड्डा से सम्पर्क कर इसकी वास्तविकता जानने के लिए बातचीत की गई। तब जाकर ठग का राज खुला। की ऐसी कोई बात नहीं हुई है। ठग की दोबारा कॉल आई आने पर विधायक ने कहा कि उन्हें सब पता लग गया है। ऐसी कोई बात नहीं हुई है। ओर तुम एक धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हो।

जिसके बाद ठग ने विधायक को धमकी देते हुए कहा कि होशियार बनने की जरूरत नहीं है। मुझे पांच लाख रूपये दो वरना मैं तुम्हारे खिलाफ अपनी टीम से सोशल मीडिया पर गलत-गलत टिप्पणियां कराऊंगा। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights