• Wed. Oct 21st, 2026

सीमा रक्षकों के समर्थन में एकजुटता का संदेश

Byआर सी

May 13, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) 13 मई 2025 उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की प्रेरणा से आज हरिद्वार जिले में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों के प्रति समर्थन और हौसला अफजाई के लिए शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।

कोतवाली ज्वालापुर, थाना बुग्गावाला, थाना खानपुर और थाना पथरी में आयोजित इन बैठकों में समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल सदस्य और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर इन बैठकों में जनता को सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश या टिप्पणियों से बचने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और सैनिकों के सम्मान में पदयात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने गांव, मोहल्लों और परिवारों में जागरूकता फैलाएं ताकि युवा भ्रामक विज्ञापनों या अफवाहों का शिकार न हों। बैठक में सैनिकों के प्रति सम्मान और एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

यह पहल न केवल देश के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम बनी, बल्कि सामाजिक एकता और शांति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुई।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights