हरिद्वार (आर सी/ संदीप कुमार)। मार्शल की अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी Daikin Airconditioning India Pvt. Ltd. द्वारा हरिद्वार स्थित Ambrosia Sarovar Portico में ASP Award Ceremony एवं XV Series Product Training कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से आए कंपनी के अधिकृत सेवा सहयोगियों (Authorized Service Partners) ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, नई तकनीकों से सेवा सहयोगियों को अवगत कराना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवा पार्टनर्स को सम्मानित करना था। इस दौरान कंपनी के विशेषज्ञों ने RA (XV – New Series) एयर कंडीशनर की विस्तृत तकनीकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।
बैठक में पिछले सीजन के दौरान सामने आई चुनौतियों पर चर्चा की गई और आने वाले सीजन के लिए बेहतर रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्राहकों को त्वरित और बेहतर सेवा देने के लिए उसी दिन एसी इंस्टॉलेशन 50 प्रतिशत तथा उसी दिन कॉल क्लोजर 75 प्रतिशत जैसे लक्ष्यों को हासिल करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवा सहयोगियों को पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि डाइकिन का उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना है, जिसमें अधिकृत सेवा सहयोगियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कंपनी के ऑल इंडिया सर्विस हेड, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट, रिजनल सर्विस हेड, ब्रांच हेड, बीएसएम और एएसएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्विस पार्टनर्स को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ उनका परीक्षण भी लिया गया, ताकि सेवा की गुणवत्ता को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
![]()
