• Mon. Nov 2nd, 2026

सावधान: इशारा बना काल, शहर में फैला टप्पेबाजों का जाल, कही आप न हो जाए शिकार

Byआर सी

Aug 25, 2023

सावधान: इशारा बना काल, शहर में फैला टप्पेबाजों का जाल, कही आप न हो जाए शिकार

हरिद्वार (आर सी)। शहर में टप्पेबाजों की एक ओर करतूत सामने आई है। जहा दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर का बैग उड़ा ले गए टप्पेबाज, मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहा एक दिन पूर्व तहसील के पास से पथरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी में रखे बैग को टप्पेबाज उड़ा ले गए। जिसमे पांच लाख रुपए करीब रखे थे। भले टप्पेबाज कैमरे में कैद हो गया हो लेकिन जिस तरह टप्पेबाज अपनी लोक्शम बार-बार बदलते है जिससे वह पकड़े नही जाते जो आज भी पुलिस के लिए सर दर्द बने है।

इशारे ने बनाया शिकार

हमेशा की तरह नए-नए टप्पेबाजी के पैतरे आजमाते आए टप्पेबाजों ने इस बार भी एक छोटा सा इशारा कर प्रॉपर्टी डीलर को लाखों का झटका दे दिया है। टप्पेबाजो ने पीड़ित की कार में कुछ कमी होने का इशारा किया गाड़ी से बाहर निकले पीड़ित ने अपनी गाड़ी को चेक किया कि इतने में ही टप्पेबाजो ने पैसों का बैग साफ कर दिया। जब पीड़ित गाड़ी के अंदर आया तो गाड़ी में बैग न होना देख कर उसके होश उड़ गए। कही आप भी न हो जाए इस तरह के इशारे का शिकार रहे सावधान। वही मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है, जिसमे पुलिस टप्पेबाजो तलाश कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights