• Thu. Oct 1st, 2026

टिहरी गढ़वाल: विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल (आर सी/संदीप कुमार) जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के साथ शुरुआत हुई, जिसके बाद शिक्षा, सहकारिता, मत्स्य, कृषि, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति, मुख्य पशु चिकित्सा, पुलिस, उरेड़ा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाल विकास और श्रम विभागों के कार्यों पर गहन चर्चा हुई।

 

बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सरकार की योजनाओं का स्थल स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंच सके। योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं और रिक्त पदों से संबंधित विवरण के लिए विभागों से अधियाचन भी मांगा गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत 5 लाभार्थियों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए और आवास की चाबी सौंपी गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष कांडीखाल ऋषि भट्ट, पूर्व जिला मंत्री भान सिंह नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम सिंह, मंडल अध्यक्ष टिहरी विजय कठेत, नगर पंचायत अध्यक्ष लंबगांव रोशन रांगड़, मंडल उपाध्यक्ष जयेंद्र पंवार, बीडीसी दिनेश डोभाल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तौफीक अहमद, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक अजगर जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और अधिकारियों ने एक स्वर में कहा, “बाबा तेरा मिशन अधूरा, मोदी-धामी कर रहे पूरा” जो केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बैठक जनपद में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

 

Loading

By आर सी /संदीप कुमार

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights