• Fri. Sep 18th, 2026

 चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, राहगीरों के बीच हड़कंप

बहादराबाद(आर सी /संदीप कुमार) शनिवार की दोपहर उस समय पतंजलि के पास हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। यह सनसनीखेज घटना पतंजलि योगपीठ के पास एन एच ऐ आई  अंडरपास के नीचे चलती स्कूटी ने अचानक आग पकड़ ली , जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे पतंजलि के पास  दंपत्ति अपने बच्चे के साथ हरियाश्रय नगर से पतंजलि के पास से गुजर रहे थे , तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत स्कूटी सड़क किनारे रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई थीं।

स्कूटी लगभग जल गई थी

सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक स्कूटी को भारी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन की तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

पुलिस ने  घटना की जांच शुरू कर दी गई है और स्कूटी मालिक से पूछताछ की जा रही है। चारधाम यात्रा के चलते एन एच ए आई पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद है, और इस घटना ने पुलिस को और सतर्क कर दिया है।इस घटना ने यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights