• Tue. Nov 3rd, 2026

इस वार्ड में फैली गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान, पार्षद की अनदेखी से नाराज

Byआर सी

Sep 1, 2023

क्षेत्र के पार्षद की उदासीन रवैये से क्षेत्रवासी नाराजः सन्नी वर्मा
दुर्गानगर में कूड़े के अम्बार से पार्षद के खिलाफ लोगों में रोष
समस्याओं को लेकर मेयर व नगर आयुक्त से मिलेगें क्षेत्रवासी

हरिद्वार।(आर सी)। भूपतवाला क्षेत्र स्थित दुर्गानगर में कूड़े के अम्बार लगे होने के कारण क्षेत्रवासियोें में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों का आरोप हैं कि वार्ड के पार्षद अनिरूद्ध भाटी से कई बार कूड़े से निजात दिलाने की मांग की गयी। लेकिन वह क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के प्रति कतई गम्भीर नहीं है। जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का अदेंशा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में कूड़े के अम्बार को लेकर क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता सन्नी वर्मा से साथ मिलकर नगर निगम मेयर समेत नगर आयुक्त से मिलकर कूड़े से निजात दिलाने की मांग किये जाने की बात कही है।

युवा कांग्रेसी नेता सन्नी वर्मा ने कहा कि दुर्गानगर और आसपास इलाकों में सफाई व्यवस्था ना होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि दुर्गानगर की बात करें तो पिछले चार दिनों से क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठा हैं और सड़कों, नालियों व गलियों में कूड़े के अम्बार लगे है। जिसकारण क्षेत्र में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। लोगों को घरों से निकलने के लिए मुंह और नाक पर कपड़ा रख कर वहां से गुजरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ना होने और कूडे का अम्बार लगा होने से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में कूड़े को हटाने और सफाई व्यवस्था दुरूस्थ कराने के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार क्षेत्र के पार्षद अनिरूद्ध भाटी से अनुरोध किया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद पार्षद द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पार्षद द्वारा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को गम्भीरता से ना लेने और दुर्गानगर की पूर्ण उपेक्षा किये जाने से लोग नाराज है। क्षेत्र के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से अनिरूद्ध भाटी को पार्षद बनाकर नगर निगम में भेजा था ताकि वह क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को दुरूस्थ करते हुए लोगों की परेशानियों से निजात दिलायेगें। लेकिन पार्षद ने लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे है, पार्षद के उपेक्षा पूर्ण व्यवहार को लेकर क्षेत्र के लोगनिराश है। क्षेत्र के लोग अब स्वयं अपनी समस्याओं को लेकर मेयर और नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी परेशानियो को उनके समक्ष रखकर निजात दिलाने की मांग करेगें।

स्वामी ब्राहमानंद ने कहा कि क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे होने से दुर्गानगर के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कूडे को लेकर कई बार पार्षद से अनुरोध किया गया, लेकिन उनके द्वारा केवल कोरे अश्वासन देने के अलावा धरातल पर कोई ठोस नतीजा देखने को नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में कूडे के ढेर लगे होने के कारण कूडे से उठती बंदबू और सड़कों पर फैले कूडे से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोग स्वयं एकत्रित होकर युवा कांग्रेसी नेता सन्नी वर्मा के साथ नगर निगम मेयर और नगर आयुक्त से मिलकर समस्याओं से अवगत करायेगे।

कूडे को लेकर रोष प्रकट करने वालों मेें जनेश्वर त्यागी, राजकुमार यादव, राजेश सूद, स्वाति शर्मा एडवोकेट, सूरज शर्मा, किशोर, रमेश, किशन लाल, त्रिलोक त्यागी, मंहत गुरूमुख दास, नरेश, ठाकुर रामदास, किशन नाथ
गोस्वामी, गौरव अरोड़ा पकंज रावत, रामकिशोर आदि है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights