• Tue. May 5th, 2026

हड़कंप: नाबालिक छात्र लापता, घर से स्कूल के लिए निकला, पुलिस कर रही तलाश

Byआर सी

Sep 1, 2023

नाबालिक छात्र लापता, घर से स्कूल के लिए निकला, पुलिस कर रही तलाश

हरिद्वार (आर सी)। घर से स्कूल जाने के लिए निकला नाबालिक छात्र लापता हो गया है। मामला रानीपुर कोतवाली के टिबड़ी क्षेत्र का बताया गया है जहा एक नाबालिक छात्र घर से कुछ ही दूरी पर स्कूल जाने के लिए निकला। जिसके बाद से ही वह लापता है, दिन तक जब छात्र घर नही पहुचा परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया जिसके बाद स्कूल में भी आज छात्र का न आना बताया गया। जिसके चलते परिजनों में हड़कंप मच गया, ओर पुलिस को सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा आठ का छात्र है जिसकी उम्र 16 साल निवासी टिबड़ी है। ओर बताया गया कि बच्चे की लापता होने सूचना मिलने के बाद से ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights