• Wed. Feb 4th, 2026

धनौरी पी.जी. कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों का औद्योगिक एवं शैक्षिक भ्रमण

Byआर सी

Jun 11, 2025

धनौरी(आर सी/संदीप कुमार) धनौरी पी.जी. कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने मंगलवार को एक दिवसीय औद्योगिक एवं शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP) और वन अनुसंधान संस्थान (FRI) का दौरा किया।IIP में विद्यार्थियों ने एडवांस्ड क्रूड ऑयल रिसर्च सेंटर, बायोफ्यूल यूनिट, और प्लास्टिक से डीज़ल निर्माण की पायलट प्लांट इकाई का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने उन्हें ऊर्जा और पर्यावरणीय शोध के नवीनतम पहलुओं से अवगत कराया। इसके बाद, FRI में विद्यार्थियों ने विभिन्न संग्रहालयों और रसायन शास्त्र विभाग की उन्नत प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने GC-MS, HPLC, FTIR, और डिस्टिलेशन यूनिट जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक ‘जी’ डॉ. विनीत कुमार ने “वन अनुसंधान संस्थान में हो रहे रासायनिक अनुसंधानों” पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अनुसंधान की प्रक्रिया, दिशा, और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र की विविध शाखाओं, आधुनिक अनुसंधान विधियों, और औद्योगिक प्रक्रियाओं की गहन समझ प्रदान की। भ्रमण डॉ. प्रियका त्यागी (सहायक आचार्य, रसायन शास्त्र विभाग) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें श्रीमती अंजलि सैनी (सहायक आचार्य), श्री मनोज (प्रयोगशाला सहायक), और श्री संजीव ट्रालिया (प्रयोगशाला परिचारक) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार और सचिव श्री आदेश कुमार ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों की अकादमिक समझ को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. प्रियका त्यागी ने IIP और FRI के वैज्ञानिकों व अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह भ्रमण सफल रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights